फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की चपेट में आए बाइक सवार पिता-पुत्र, बच्चे की मौत

Tue, 09 Sep 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। क्षेत्र के हाईवे पर कुर्सिनपुरवा मोड़ पर सोमवार सुबह एक बाइक लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शिवपुरी निवासी संतोष (40) अपने पुत्र आदर्श (8) को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। वह हाईवे स्थित एक कट से सड़क क्रॉस करने लगे। इस दौरान उनकी बाइक लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। आदर्श बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, संतोष का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि कार व बाइक को थाना परिसर में खड़ा करवा लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें