फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। रविवार सुबह शहर के जमालगढ़ मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुन्हाना सिटी चौकी इंचार्ज हरदेव सिंह ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेडा के अल-आफिया अस्पताल भेज दिया है। सिटी चौकी इंचार्ज हरदेव सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के गांव फतेहपुरा निवासी जुम्मा पुत्र खान मोहम्मद अपने 12 वर्षीय लड़के खुर्रम के साथ पुन्हाना के वार्ड 11 में रहकर गांवों में बाइक से कपड़े बेचने का काम करते हैं। रविवार सुबह मृतक जुम्मा अपने लड़के के साथ होडल-नगीना रोड से बडकली की तरफ बाइक से जा रहे थे। जब वह जमालगढ़ मोड़ के पास पहुंचे तो ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान दोनों बाइक सहित ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक से कुचलने के कारण पिता जुम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय पुत्र खुर्रम की सांसे चल रही थी, जिसे सीएचसी ले जाया गया जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शिकायत के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें