फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला

Mon, 29 Sep 2025 07:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला
विज्ञापन

दनकौर संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ठसराना गांव में रविवार को पानी के विवाद में पड़ोस के लोगों ने पिता-पुत्र पर रॉड से हमला कर दिया। पिता की हालत गंभीर होने पर ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी सोनू ने बताया कि रविवार की रात पिता बलवीर और भाई महेश सिंचाई विभाग की नाली से अपने खेत में पानी लगा रहे थे। आरोप है कि पड़ोस के तीन लोगों ने पहुंचकर पानी लेने से रोक दिया। रास्ते में बलवीर और महेश पर रॉड से हमला कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें