फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमिटी विवि में कराटे के रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन 2025 के तहत सोमवार को कराटे प्रतियोगिता (68 किलो महिला वर्ग) के द्वितीय राउंड के मुकाबले खेले गए। पहला मैच एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्टस की दीपाली और एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पीटैलिटी की साक्षी के मध्य हुआ। इसमें साक्षी ने 5 पाॅइंट अर्जित करके मैच जीता। दूसरा मुकाबला एमिटी लॉ स्कूल की मानसी और एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की अपूर्वा के मध्य हुआ। इसमें अपूर्वा ने 02 पाॅइंट अर्जित कर मैच जीत लिया। तीसरे और सबसे निर्णायक मुकाबले में एमिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स की रीवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की नंदनी को 10–2 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें