दनकौर (संवाद)। देवटा गांव में निर्माणाधीन नाली में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में पड़ोसियों ने पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला कर दिया। घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष के देवटा गांव निवासी सुभाष ने पुलिस को शिकायत दी है। सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर के पास नाली निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने नाली में पानी छोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने हमला कर दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सोहनपाल का कहना है कि शिकायत लेकर कार्रवाई की जा रही है।