करनाल। जिले में महिलाओं ने अपने बच्चों की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अहोई अष्टमी का व्रत रखा। इंदिरा कॉलोनी, वसंत बिहार, शिव कालोनी, सेक्टर-12 व 13, जुडला गेट और सभी कॉलोनियों में महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को आकाश में तारों को देखकर व्रत खोला। इससे पूर्व उन्होंने विधि-विधान से अहोई माता की पूजा की। महिला मंजू और मोनिका, गीता और अन्नु ने बताया कि इस व्रत को रखने से घर में सुख-समृद्धि और परिवार में एकता बनी रहती है। ‘अहोई’ का अर्थ है अनहोनी को होनी में बदलने वाली शक्ति। संवाद