फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग शुरू, सुगमता से निकले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जाने वाले 165 किलोमीटर के यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए फास्टैग की सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी गई है। यमुना विकास प्राधिकरण की पहल के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर जेपी इंफ्राटेक ने दोनों तरफ की दो-दो लेन पर यह सुविधा लोगों को मिलेगी। वहीं, फास्टैग शुरू होने से जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा की अन्य लाइनों की अपेक्षा सुगमता से वाहन निकले।
विज्ञापन

दरअसल, वाहन चालकों को जेवर, मथुरा व आगरा में टोल कटवाने से अक्सर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। वीकएंड और त्योहारों में यह स्थिति बदतर हो जाती थी। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लाइन कई किलोमीटर तक लग जाती थी। देशभर के अधिकतर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर एनएचएआई के टोल प्लाजा होने से एक जैसा फास्टैग लगता था, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर जेपी कंपनी का अलग सिस्टम होने से व्यवस्था नहीं थी। इन समस्याओं को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने जेपी इंफ्राटेक को एक्सप्रेसवे के जेवर, मथुरा व आगरा टोल प्लाजा पर फास्टैग सेवा शुरू करने का सुझाव दिया था। दो माह से इसके लिए तैयारियां चल रही थीं।
सभी लेन में जल्द मिलेगी सुविधा
टोल प्लाजा प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि जेवर, मथुरा व आगरा टोल प्लाजा पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली 15 लेन में से दो पर फास्टैग शुरू किया गया है। वहीं, आगरा से वाया मथुरा और जेवर वाली रोड पर भी 15 लेन में से दो पर फास्टैग सुविधा शुरू की गई है। आने वाले समय में पहले सभी लेन पर यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके बाद सभी रैंप प्लाजा पर भी इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें