बीआईसी पर 21 को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
- 64 फीसदी मुआवजे का भुगतान नहीं होने से नाराज किसानों ने की घोषणा संवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। 54 फीसदी मुआवजा नहीं मिलने समेत मांगों के पूरा नहीं होने पर अब भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान 21 सितंबर को रेसिंग ट्रैक दनकौर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए किसानों को सोशल मीडिया पर आह्वान किया जा रहा है। इसमें राकेश टिकैत के भी पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना की वीडियो वायरल की जा रही है। जिसमें 18 सितंबर को लखनऊ महापंचायत में पहुंचने की अपील की जा रही है। साथ ही 21 सितंबर को फॉर्मूला रेसिंग ट्रैक दनकौर पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने की बात भी कही गई है। कहा जा रहा है कि किसानों बाढ़ पीड़ितों को फसल का नुकसान नहीं मिला है। जिस जमीन पर यमुना एक्सप्रेसवे और बुद्ध इंटर नेशनल सर्किट बना है। उसका किसानों को 64.7 फीसदी मुआवजा,
विज्ञापन
7 फीसदी आवासीय भूखंड नहीं मिला है। बच्चों को रोजगार नहीं दिया है।
-
आज किसान एनटीपीसी की कोयला मालगाड़ी रोकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एनटीपीसी दादरी से प्रभावित किसान रविवार को कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ी को रोकेंगे। इसके लिए एक सप्ताह से किसान संगठनों के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से समान मुआवजा देने समेत मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी मांगों को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन गंभीर नहीं है।
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में पिछले एक साल से एनटीपीसी से प्रभावित किसानों का प्लांट के गेट पर धरना चल रहा है। धरने के दौरान कई बार किसानों ने लाठियां खाईं। उनको जेल भी भेजा गया। लेकिन मांगों को पूरा करने के लिए प्रबंधन तैयार नहीं है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर किसान आंदोलन की धार और तेज की जाएगी। इसके तहत 17 सितंबर को एनटीपीसी के लिए कोयला लेकर आने वाली मालगाड़ी को रोकने का ऐलान किया है। किस स्थान पर माल गाड़ी रोकी जाएगी, इसको लेकर किसान चुप्पी साधे हुए हैं।