फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याओं को लेकर 25 को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर 25 को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान
विज्ञापन

दनकौर। किसान एकता संघ ने रविवार को उस्मानपुर गांव में बैठक की। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता निसार खान और संचालन प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने किया। निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर को किसान एकता संघ सूरजपुर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगा।
विज्ञापन



संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा) विक्रम नागर ने कहा कि किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस महापंचायत में शामिल होने की अपील की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने ऐलान किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत किसानों के हक की लड़ाई है और इसे हर हाल में जीता जाएगा। बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया, जिसमें आसिफ अली को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा दर्जनों नए कार्यकर्ताओं को तहसील और ग्राम इकाइयों में शामिल किया गया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। देशराज नागर, मोहन पाल नागर, कृष्ण बैंसला, नरेंद्र नागर, आसिफ प्रधान, भूपेंद्र नागर, शौकत अली चेची, उम्मेद एडवोकेट, जेपी नागर, जोरा भाटी, दुर्गेश शर्मा, समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें