फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मागों को लेकर सड़क का काम रोकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। दयानतपुर गांव में मुआवजे और प्लाट की मांग को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे प्रभावित किसानों ने 60 मीटर सड़क का निर्माण कार्य रोकने का ऐलान किया है। किसान पिछले 39 दिनों से गांव में धरना दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों से वार्ता के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। किसानों के मुताबिक, शुरुआती दिनों में प्राधिकरण अधिकारियों ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वार्ता विफल होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब विभिन्न किसान संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। किसानों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। साथ ही एयरपोर्ट को वीआईपी टर्मिनल से जोड़ने वाली 60 मीटर सड़क का निर्माण कार्य भी रोकने की चेतावनी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें