फोटो...
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा क्षेत्र का रौनीजा गांव यमुना विकास प्राधिकरण के स्मार्ट विलेज की सूची में शामिल है और विकसित गांव की श्रेणी में आता है। लेकिन रौनीजा गांव को जाने वाले मुख्य रास्ते की स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है। यहां का मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर है और सड़क पर कीचड़ व जलभराव रहता है। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के पूर्व प्रधान देव सिंह ने बताया कि सड़क की बदहाली के लिए प्रशासन और प्राधिकरण से मिलकर कई बार इसे ठीक कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन जिम्मेदार इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर जल्दी ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।