फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान करेंगे आबादी बचाओ आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। किसान एकता संघ संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में किसानों ने जल्द ही आबादी बचाओ आंदोलन करने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा किसानों की आबादी की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में संगठन ने पंचायत कर आबादी बचाओ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए संजीव को मण्डल अध्यक्ष अलीगढ़, छतरसिंह को मण्डल सचिव, ओमवीर सिंह को मण्डल महामंत्री, रौदास सिंह को मण्डल सचिव बनाया गया है। बैठक में ओमवीर नागर, सन्तोष बालियान, दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें