ग्रेटर नोएडा। क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सेक्टर ओमिक्रोन दो स्थित मंदिर प्रांगण में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया,जिन्होंने वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर समाज और परिवार का गौरव बढ़ाया। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विजेंद्र रावल, महासचिव मनीष कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष तरुण चौहान, सतपाल जादौन, समर सिंह चौहान, गौरव भाटी, संजय राणा, शैलेंद्र जादौन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो