फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्पीड़न न रुकने पर आंदोलन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसान नेताओं के घर पुलिस भेजकर उनके परिवार के सदस्यों की जानकारी, बैंक खातों, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य व्यक्तिगत विवरण जुटाए जा रहे हैं। किसान नेताओं को डराने, दबाव बनाने या उनकी लोकतांत्रिक आवाज को कमजोर करने के लिए की जाने वाली किसी भी कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसान नेताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें