ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की पुरुष वर्ग में कबड्डी टीम ने बिजनौर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को टीम का स्वागत किया गया। बिजनौर के मुकरपुर गुज्जर में 22 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 28 टीमें शामिल हुईं। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने बताया कि फाइनल मुकाबला मेजबान बिजनौर के साथ हुआ। जिले की टीम ने बिजनौर को 30-27 अंक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जिले की टीम में शामिल सभी विजेता खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर गांव स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में कबड्डी के गुर सीखते हैं।