महिलाओं, युवाओं, किसानों और भूमिहीनों की चार टीमें गांव-गांव जाकर कर रहीं पहुंचने का अह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आबादी के मामले का निस्तारण करने समेत मांगों को लेकर तीन माह से धरने पर बैठे किसानों में अब रोष बढ़ता जा रहा है। 12 सितंबर को किसान ग्रेनो प्राधिकरण दफ्तर पर ताला बंदी करेंगे। भीड़ जुटाने के लिए सरधना विधायक अतुल प्रधान समेत किसानों के आधा दर्जन से अधिक संगठनों के पदाधिकारी जनसंपर्क करने में जुटे हैं। युवा, महिला, किसान संगठन, समाजसेवी संगठन और राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।
किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा, 12 सितंबर को डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण को बंद किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं, युवाओं, किसानों और भूमिहीनों की चार टीमें क्षेत्र में प्रचार कर रही हैं। गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का अह्वान किया जा रहा है।
किसान सभा के युवा नेता मोहित नागर ने कहा कि नौजवान पूरी तरह संगठित हैं। हजारों की संख्या में प्राधिकरण पर डेरा डालकर बंद करने का कार्य करेंगे।
युवा नेता अभय भाटी ने कहा कि लड़ाई अब आरपार की है। मुद्दों को हल करके ही दम लेंगे। क्षेत्र के प्रतिनिधियों में कोई दम नहीं है। उन्होंने आज तक किसानों की किसी भी समस्या को प्राथमिकता पर नहीं लिया है और न ही कभी उसके लिए कोई कोशिश की है। धरना स्थल पर मोनू मुखिया, करण सिंह नागर, नरेश नागर, हरेंद्र, सुरेश यादव, मोहित यादव, गवरी मुखिया, सुरेंद्र यादव, बुद्धपाल यादव, राजीव नागर, दुष्यंत सेन, महाराज सिंह प्रधान, ब्रह्मपाल प्रधान, सुंदर प्रधान, सुशील, विक्रम, विनोद, बाबा संतराम, श्याम सिंह प्रधान, रामनिवास, शिशांत भाटी, पूनम भाटी, सरिता भाटी, अजब सिंह, केशव रावल, सुधीर रावल, वीरन भाटी, रूपचंद भाटी, राजेंद्र भाटी, राकेश भाटी, संदीप भाटी, तिलक देवी, राजवती, ब्रह्मवती, गीता भाटी, कृष्णा चौधरी समेत किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे। किसानों ने प्राधिकरण और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।