फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुबह से लाइन में लगे किसान खाद की दो बोरी को तरसे, हंगामा

विज्ञापन
हंगामा करते किसानों को समझाते नायब तहसीलदार - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्रीय सहकारी समिति पर डीएपी खाद वितरण के दौरान शुक्रवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि सुबह से लाइन में लगे किसानों को दो बोरी मिलना भी मुश्किल हो रहा है, जबकि बिना लाइन के कुछ लोगों को मनमर्जी से खाद दी जा रही है। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी पर डीएपी खाद आने की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे से ही किसान पहुंच गए और लाइन लगाकर खड़े हो गए। 10 बजे के बाद वितरण शुरू किया गया। करीब एक बजे किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। गांव गनियावली निवासी रंजीत सिंह, बहरावद निवासी महीपाल सिंह, खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी टीटू, रोहन, अतरौली निवासी अश्वनी आदि ने आरोप लगाया कि लाइन में लगे किसानों को बमुश्किल दो-दो बोरी दी जा रही हैं, जबकि कुछ लोग अपने रसूख का फायदा उठाकर बिना लाइन के ही वितरण केंद्र के ऑफिस में घुस गए और उनकी पर्ची कटने लगी। किसानों का कहना था कि महज 70 किसानों को टोकन पर्ची दी गईं जिसमें से आधे किसानों को वितरण हो सका और खाद खत्म होने को आ गई। इस पर किसानों ने हंगामा कर दिया, सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वितरण व्यवस्था सुचारू कराई।

किसानों में खाद वितरण को लेकर कुछ गलतफहमी हो गई थी, जिससे वह नाराज थे। किसानों को समझा दिया गया और टोकन देकर वितरण व्यवस्था सुचारू कराई गई। मयंक गोयल, नायब तहसीलदार अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें