फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा जल्द ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगा। इसको लेकर पहले ज्ञापन देकर चेतावनी दी जाएगी। किसान मजदूरों के हित को लेकर मोर्चा हर स्तर पर संघर्ष करेगा। रविवार को मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया।राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता, गलत मंशा और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर को तत्काल प्रभाव से उनके पद से पदमुक्त किया जाता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी, विनय तालान, रवींद्र प्रधान, ओमवीर बीडीसी, नफीस मेवाती, नरेंद्र भाटी, विनोद मलिक, अरुण प्रधान राहुल चौधरी, मनीष नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें