फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी को ई-बस सेवा से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर ई-बस सेवा को दादरी से जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बसों का संचालन दादरी होकर किया जाए तो न सिर्फ दादरी, बल्कि आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्राधिकरण से मिली ई-बस संचालन के प्रस्तावित रूट में औद्योगिक सेक्टर-16 से तिलपता गोल चक्कर, स्वर्णनगरी, यथार्थ अस्पताल और जीबीयू होते हुए एयरपोर्ट तक का मार्ग शामिल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस रूट को आगे बढ़ाकर दादरी तिराहे तक किया जाए, जिससे नेशनल हाईवे और दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग से जुड़े यात्रियों को भी सुविधा मिल सके। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने बताया कि दादरी से तिलपता गोल चक्कर, परी चौक और कासना होते हुए एयरपोर्ट तक एक अलग रूट बनाए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें