उजीना ड्रेन में उतरकर रोष प्रकट करते किसान।
- फोटो : ????-???? ??? ????? ????? ??? ????? ??????? ?? ????? ???
पुन्हाना। पुन्हाना, पिनगवां स्थित उजीना ड्रेन में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। किसानों के मुताबिक जल्द ही नहर में पानी नही छोड़ा गया तो गेहूं और सरसों की बिजाई नहीं हो पाएगी। नाराज किसानों ने नहर में उतरकर विरोध जताया और जल्द से जल्द पानी छोड़ने की मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मांग की।
उजीना ड्रेन में पानी नहीं आने से मामलिका, पापड़ा, गंगवानी, बादली, जाख, पिपरौली, लुहिगां कलां, गोकलपुर सहित तीन दर्जन से भी अधिक गांवों के किसानों को सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है। मामलिका के दीन मोहम्मद, उमर मोहम्मद, मुजम्मिल का कहना कि पिछले दो तीन महीने से पानी नहीं आ रहा है। गांव लुहिंगा कलां निवासी सलीम सरपंच, अशरफ अलवी, ब्लॉक समिति सदस्य शाहिद ने बताया की ड्रेन के पानी से हजारों एकड़ में सिंचाई की जाती है। उनका कहना है कि अधिकारियों से बार-बार कहने पर भी नहर में पानी नही छोड़ा गया है।
गांव पापडा निवासी सौदान पटवारी, अय्यूब, इसरा, सौदान, अल्ली, बल्लू फज्जर पूर्व सरपंच का कहना है कि उनके गांवों में भी पानी नहीं आया है और इस बार पर्याप्त बरसात भी नहीं हुई है। वहीं इस बारे में पुन्हाना सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि पीछे से ही पानी की कमी है जैसे ही पानी आएगा नूंह की नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।