फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवाती किसान मोर्चा दस को करेगा केएमपी एक्सप्रेसवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। तीन कृषि बिलों को वापिस लेने और एमएसपी की लिखित गारंटी की मांग को लेकर हरियाणा-राजस्थान के सुुनहेड़ा बार्डर पर 86 दिनों से धरने पर बैठे किसान नेताओं ने बड़ा फैसला लिया है। आगामी 10 अप्रैल को राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मेवाती किसान मोर्चा केएमपी एक्सप्रेस को जाम करेगा। आसपास के गावों में लोगों को रोड जाम में हिस्सा लेने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मेवाती किसान मोर्चा के प्रवक्ता अब्दुल रशीद ने बताया कि जहां देश भर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 133 दिनों से धरने पर बेठे हैं लेकिन केंद्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा ने आह्वान किया है कि केएमपी एक्सप्रेस को जाम किया जाए। मोर्चा भी हजारों किसानों के साथ दस अप्रैल को केएमपी एक्सप्रेसवे जाम करेगा।
इसके लिए आसपास के गांवों में लोगों और किसानों को जागरूक करने तथा रोड जाम में हिस्सा लेने के लिए रेवासन, रोजका मेव, खोड़बसई सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

मेवाती किसान मोर्चा के संयोजक मौलाना अरशद मीलखेड़ला, मुफ्ती सलीम, प्रवक्ता रशीद अहमद एडवोकेट, सराफत अली बिछोर, राहिल खां, मौलवी शरीफ गंगवानी, सुबान खां, कारी इश्तियाक, कारी नसीम आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें