फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 22 अक्टूबर को किसान करेंगे पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दनकौर में भाकियू कृषक संगठन के किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र शर्मा व संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरविंद पहलवान ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की यमुना प्राधिकरण सें प्रभावित किसानों की इंटरचेज में अधिग्रहित भूमि के किसानों के भूखंड, आबादी बैकलीज, अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, रोजगार किसानों का मुख्य मुद्दा है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने हमेशा किसानों को गुमराह किया है। समस्याओं के समाधान के लिए 22 अक्टूबर को प्राधिकरण पर पंचायत की जाएगी। साथ ही पंचायत को सफल बनाने के लिए कई लोगों को संगठन में शामिल किया गया। इस मौके पर प्रताप नागर, ऋषिपाल कसाना, सतपाल नागर, विजय भाटी, राजीव भाटी, सरजीत नागर, अरविन्द पहलवान, विक्रम नागर, अनिल नागर, रोहतास कोशिश, तुषार कोशिक, राहुल शर्मा, आशीष नागर, ललित भाटी, प्रवीण नागर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें