फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संतुलन बिगड़ने पर ट्रक ब्रेजा कार पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के अजायब पुर गांव के समीप हायर कंपनी गोल चक्कर पर संतुलन बिगड़ने पर ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और कार के अंदर फंस गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अजायब पुर गांव में पुनीत परिवार के साथ रहते हैं। वह 11 अक्टूबर को दोपहर के समय अपनी ब्रेजा कार लेकर गांव से किसी काम के लिए जा रहे थे। जब वो हायर कंपनी गोल चक्कर के समीप पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्रक पलट कर ब्रेजा कार के ऊपर जा गिरा। जिससे कार में चालक पुनीत दब गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें