फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 13 को अपर मुख्य सचिव से किसानों की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसान संघर्ष मोर्चा के आंदोलन के चलते 13 नवंबर को लखनऊ में औद्योगिक विकास के अपर मुख्य सचिव एवं आईआईडीसी आलोक कुमार सिंह के साथ वार्ता निर्धारित हुई है। इसमें 10 फीसदी विकसित प्लॉट, एसआईटी, नए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ, आबादी के लंबित प्रकरण तथा किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। किसान संघर्ष मोर्चा के घटक संगठन किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण प्रधान ने कहा कि किसानों के इन मुद्दों को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। पहले चरण में तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ वार्ता की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें