फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस के आश्वासन पर किसानों की पंचायत स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से बृहस्पतिवार को जेवर टोल प्लाजा पर प्रस्तावित किसानों की पंचायत पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर यमुना प्राधिकरण, एक्सप्रेसवे प्रबंधन और जिला प्रशासन के साथ वार्ता कराने का भरोसा दिया। सुबह किसान जेवर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस अधिकारी दनकौर पहुंच गए। किसानों ने अधिग्रहित जमीन के बदले सात प्रतिशत आवासीय भूखंड, टप्पल तक सर्विस रोड, अवैध टोल वसूली बंद कराने, प्रभावित गांवों में विकास कार्य, दनकौर-झाझर मार्ग का वैकल्पिक रास्ता और पेरिफेरल रोड निर्माण की मांग उठाई है। पंचायत स्थगित होने के बाद किसानों ने मांगों का ज्ञापन एसएसआई सोहन पाल सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें