किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन बलराज ने सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन बलराज के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव के नेतृत्व में किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 27 अक्तूबर को दिल्ली कूच किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव ने कहा कि नोएडा, ग्रेनो एवं यमुना प्राधिकरण से संबंधित किसानों की 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, 6 एवं 4 प्रतिशत भूखंड, लीजबैक, रोजगार तथा मूलभूत सुविधाओं जैसी समस्याओं का 26 अक्तूबर 2026 तक समाधान कराने की मांग की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी, उत्तर प्रदेश मुख्य महासचिव कर्मवीर खारी, जिला प्रवक्ता जीतराम भाटी, जिला प्रचारक मंत्री ओमवीर भाटी, जिला उपाध्यक्ष पवन बैसोया, कपिल शर्मा व तहसील अध्यक्ष सदर राजेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।