फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। किसानों ने सोमवार को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते का विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन के महात्मा टिकैत ने इस समझौते से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को समझाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। अगर ऐसे में सरकार विदेशी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार को खोल देगी तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा। आज सभी किसान संगठन इस ट्रेड डील का विरोध तो कर रहे हैं, लेकिन एक साथ एक मंच पर नहीं आ रहे हैं। जब सारे संगठन एक साथ एक मंच पर इकट्ठा होंगे, तो निश्चित तौर पर सरकार इस फैसले को वापस लेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें