ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसान सभा और किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने जेपी ग्रीन सोसाइटी के नर्मदा गेट पर एकत्र होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने किसान नेताओं और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने के विरोध में नारेबाजी की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर तीन स्तरों पर हमला हो रहा है। इस मौके पर किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर, जगतपाल भाटी, बुधपाल यादव, शिशांत भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।