फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेट्रो स्टेशनों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शनिवार को नोएडा के सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की भी तैनाती की गई थी। स्टेशन परिसर के बाहर चेतावनी बैनर लगाकर लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू होने की जानकारी दी गई थी। इसके तहत किसी भी प्रकार के जमावड़े और सभा पर प्रतिबंध की सूचना दी गई थी। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम रही। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशनों पर बंद किए गए 45 स्टेशनों की सूची और नक्शा लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें