फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तहसील में किसानों का धरना प्रदर्शन, टोल मैनेजर को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में किसानों का धरना प्रदर्शन, टोल मैनेजर को हटाने की मांग
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर टोल मैनेजर के जरिए किसानों पर की गई टिप्पणी के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को जेवर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और धरना देकर विरोध जताया। किसानों ने टोल मैनेजर को हटाए जाने की मांग के साथ एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। भाकियू कृषक शक्ति के अमन ठाकुर ने बताया कि किसानों पर की गई टिप्पणी को दो हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन किसानों के लिए अशोभनीय शब्द बोलने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इसके बाद एसडीएम दुर्गेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें