ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में संस्थान के शिक्षक और स्टाफ के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में डॉ. मनोज गर्ग (विभागाध्यक्ष, ईसीई) की टीम ने लोकेश गर्ग (एडमिन) की टीम को हराकर जीत हासिल की। संस्थान के खेल अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच के दौरान एक्सीक्यूटिव निदेशक प्रो. सुनील कुमार व निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।