फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने किया यमुना एक्सप्रेसवे के पास प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा(संवाद)। राष्ट्रीय किसान यूनियन ने यमुना एक्सप्रेसवे के फलैदा कट के पास किसानों ने जेवर रबूपुरा क्षेत्र में नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत जमीन का चार गुना मुआवजा आदि की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था समाप्त कर शहरी क्षेत्र घोषित कर दिया। पंचायती राज व्यवस्था समाप्त होने के बाद गांवों की हालत दयनीय हो गई है। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर ग्रामीण यमुना प्राधिकरण के चक्कर काटने को मजबूर हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान हुई बारिश के बाद भी ग्रामीण धरना स्थल पर ही जमे रहे। जेवर एसडीएम अभय कुमार सिंह व एसडीएम न्यायिक दुर्गेश सिंह किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह, महासचिव शाहिद मंजूर, बिजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, शौकीन खान, रफीक खान, रामजीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें