फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गल्ला व्यापारियों के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Tue, 28 Oct 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-11- परिचय- प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदा​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में प्रर्दशन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा पाल को दिया। किसानों ने गल्ला मंडी में क्रय धान के भुगतान में दो प्रतिशत धनराशि में कटौती करने का व्यापारियों पर आरोप लगाया। साथ ही इस पर रोक लगाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष राम सिंह राही ने कहा कि गल्ला मंडी में व्यापारी किसानों को शोषण कर रहे हैं। किसानों से धान खरीदने के बाद भुगतान में दो प्रतिशत धनराशि में कटौती की जा रही है। जिसका कोई अधिकार नहीं है। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि गल्ला व्यापारियों से मिलकर इस समस्या के निदान के लिए कहा गया।
इसके बाद भी किसानों की नहीं सुनी गई। इस मौके पर यूनियन के मंडल सचिव उदय नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष शिवदयाल सिंह, सिंह बघेल, तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, ज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें