यमुना सिटी।
जेवर के दयानतपुर गांव में बुधवार को भी किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले धरना पर बैठे किसान सात प्रतिशत आवासीय भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 60 मीटर सर्विस रोड से प्रभावित आबादी के बदले आबादी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, धरने पर राकेश कुमार, वीरपाल और धर्मवीर सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ब्यूरो