यमुना सिटी।
जेवर के दयानतपुर गांव में बुधवार को भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसान करीब 62 दिन से यमुना प्राधिकरण के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले धरना पर बैठे किसान 7 प्रतिशत आवासीय भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 60 मीटर सर्विस रोड से प्रभावित आबादी के बदले आबादी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, धरने पर राकेश कुमार, वीरपाल, पंकज और राजेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ब्यूरो