फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लंबित मांगों को लेकर किसानों ने प्राधिकरण पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईओ ने वार्ता के दौरान दिया आश्वासन, आज फिर जुटेंगे किसान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में चल रहे किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन के तहत बुधवार को सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने गांवों में आबादी तोड़े जाने, धारा-10 के नोटिस और पांच प्रतिशत प्लॉट से जुड़े मामलों समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राधिकरण के खिलाफ विरोध जताया। धरना स्थल पर दिनभर किसानों और पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। किसान संगठन ने कहा कि बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शाम को प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर और इंदु प्रकाश सिंह किसानों से वार्ता के लिए पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों से धरना स्थल पर आकर बातचीत करने की मांग की। इसके बाद एसीओ पुष्पराज सिंह किसानों के बीच पहुंचे और वार्ता का प्रस्ताव रखा। किसानों की सहमति के बाद प्रतिनिधिमंडल की सीईओ कृष्ण करुणेश की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में किसानों ने गांवों में नक्शा नीति से राहत देने, आबादी का विनियमीकरण, अर्जित भूमि और 10 प्रतिशत प्लॉट देने, 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का भुगतान करने समेत कई मांगें रखीं। इसके अलावा 100 प्रतिशत मुआवजा लेने के बाद 10 प्रतिशत राशि वापस जमा कराने पर पांच प्रतिशत प्लॉट का प्रावधान दोबारा लागू करने, लंबित पांच प्रतिशत प्लॉटों का आवंटन और उन पर व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति देने की मांग भी उठाई गई। सीईओ ने कुछ मांगों पर आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें