फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 124 गांवों के किसान आज प्राधिकरण पर डालेंगे महापड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबर
विज्ञापन

124 गांवों के किसान आज प्राधिकरण पर डालेंगे महापड़ाव



- मुआवजा वृद्धि और 10 फीसदी आबादी के भूखंड नहीं मिलने से नाराज हैं किसान

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुआवजा वृद्धि समेत अन्य मांगे पूरी नहीं होने के विरोध में 124 गांवों के किसान मंगलवार को प्राधिकरण पर महापड़ाव डालेंगे। इसके लिए वह पिछले एक माह से तैयारी में थे। किसानों का कहना है कि वो आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उधर, प्राधिकरण की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को आने से रोका जाए। इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि 50 गांवों के किसानों के कमेटियों की बैठक 26 मार्च को खोदना खुर्द में हुई थी। इसमें महापड़ाव का फैसला लिया गया था। इसमें शामिल होने के लिए वह गांव-गांव भ्रमण कर किसानों से अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने हजारों रुपये मीटर के दर वाले 6 फीसदी के भूखंड देने बंद कर दिए हैं। प्राधिकरण केवल 375 रुपये की वृद्धि कर किसानों के साथ मजाक कर रहा है। सर्किल रेट का 4 गुना मुआवजा आज के न्यूनतम बाजार भाव 6000 रुपये प्रति वर्ग मीटर 24000 रुपये प्रति वर्गमीटर होता है। जबकि प्राधिकरण मात्र 4000 रुपये प्रति वर्ग मीटर में किसानों की जमीनों को हड़प रहा है। संगठन संयोजक वीर सिंह नागर ने ने कहा, क्षेत्र के 13000 किसान परिवार 10% आबादी प्लाट से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें