ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के किसानों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर ओएसडी से मिला। किसानों ने चार फीसदी अतिरिक्त विकसित आबादी भूखंड और ग्रेटर नोएडा में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत की। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने उनको 15 दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किसान नेता प्रकाश प्रधान सिरसा व विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को प्राधिकरण की 133वीं बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव की प्रति और भ्रष्टाचार से संबंधित प्रार्थना-पत्र सौंपे। प्रतिनिधिमंडल में ओमवीर प्रधान, महकेश भाटी, बलजीत भाटी, कलुआ भाटी, रविंद्र भाटी, राजू प्रजापति, चमन शर्मा भी शामिल थे।