रबूपुरा(संवाद)। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय प्लाट, अतिरिक्त मुआवजा और जल दोहन आदि मुद्दों को लेकर भाकियू लोक शक्ति के तत्वाधान में रौनीजा गांव के पास अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने कहा कि यीडा क्षेत्र में पीने के पानी को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर किसान 28 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं उसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को सभी तहसीलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरना स्थल पर मनवीर भाटी, श्यौराज श्ड़, ओमपाल भाटी, संत गौड, टिंकू भाटी, राजन भाटी, शैलेश कुमार, हरिओम भाटी आदि मौजूद रहे।