बरसात से फसल को नुकसान की किसानों ने कीं 34 शिकायतेंं
ग्रेटर नोएडा संवाद। जिले में बरसात से गेहूं की फसल में नुकसान की अब तक 34 शिकायतें भारत सरकार के टोलफ्री नंबर पर किसानों ने की हैं। इनमें दस शिकायतें दो दिन पहले हुए बरसात के बाद की गई हैं। इन शिकायतों को लेकर बीमा कंपनी के सर्वेयर ने जांच शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि दो दिन पहले हुए बरसात के बाद 10 शिकायतें की गई हैं। अब तक गेहूं की फसल के खराब होने की 34 शिकायतें भारत सरकार के पोर्टल पर आई हैं। फसल में हुए नुकसान को लेकर गंभीरता से सर्वे कराया जा रहा है, जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा।