फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने की रबूपुरा में स्थायी मंडी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

-1500 से ज्यादा किसान अस्थाई मंडी में लेकर पहुंचते हैं अनाज
-टीन शेड न होने से बारिश में भीगने का रहता है खतरा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। रबूपुरा में सरकारी मंडी न होने के कारण किसान खाली प्लॉट में अस्थायी मंडी लगाकर अनाज बेचने पर मजबूर हैं। यहां टीन शेड और पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है। इससे किसानों और आढ़तियों को काफी परेशानी होती है। किसानों की मांग है कि रबूपुरा में भी सरकारी मंडी बनाई जाए।
विज्ञापन

धान की फसल खेतों से लाकर मंडी में बेची जा रही है। इसके लिए किसानों को अस्थायी मंडी का रुख करना पड़ रहा है। कारण है क्षेत्र में सरकारी मंडी न होना। रबूपुरा में लंबे समय से खाली प्लॉट पर किराया देकर अस्थायी मंडी स्थानीय लोगों की ओर से लगाई जा रही है। जहां पचास से अधिक गांव के लगभग 1500 से ज्यादा किसान पहुंचते हैं। किसानों का कहना है कि मंडी सरकारी मंडी टप्पल में है जो 40 किलोमीटर दूर है। ऐसे में अनाज को इतना दूर ले जाकर बेचने में ज्यादा लागत लग जाती है।
विज्ञापन

-
बोले किसान
1- काफी दूर से किसान मंडी में अनाज लेकर पहुंचते हैं। यहां पर टीन शेड तक नहीं है, बारिश होने पर अनाज खराब होने का खतरा रहता है।
-संजय, किसान, गांव म्याने।
2- अस्थायी मंडी में दाम अच्छे मिल जाते हैं लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन को रबूपुरा में स्थायी मंडी बनानी चाहिए।
-संजय, किसान, नगला भटोना
3-रबूपुरा से स्थायी मंडी लगभग चालीस किलोमीटर दूर है। जिस वजह से किसान अस्थायी मंडी में ही अनाज बेचने आते हैं।
-शैलेंद्र शर्मा, आढ़ती, रबूपुरा।
4-खाली प्लॉट पर अस्थायी मंडी की व्यवस्था की गई है। सभी किराया देकर तिरपाल लगाकर बैठते हैं। यहां सरकारी मंडी की आवश्यकता है।
- सुधीर, आढ़ती, रबूपरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें