ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए हर माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि इसके तहत किसानों की कृषि संबंधी समस्या के निराकरण कराया जाता है साथ ही विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाती है। इस बार 15 जुलाई को विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन होगा। मौके पर कृषि क्षेत्र से संबंधी विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थिति होंगे।