फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएपी खाद के लिए सहकारी समिति पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने सचिव पर लगाया चहेतों को खाद देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा।
सहकारी समिति केंद्र पर मंगलवार को डीएपी खाद को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव ने चेहरों को देखकर खाद बांटी है जबकि लाइन में खड़े किसानों को खाद नहीं मिली।
विज्ञापन

रबूपुरा स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद के वितरण की सूचना जैसे ही किसानों को मिली तो सुबह से ही लाइन लगाकर किसान खड़े हो गए। दस बजे सचिव और कर्मचारी समिति पर पहुंचकर वितरण करने लगे। इसी दौरान किसानों ने हंगामा किया। किसान राजवीर सिंह, अनिल, यशवीर कुमार पाल, मनवीर आदि ने आरोप लगाया कि सचिव अपने चहेते किसानों को ही खाद दे रहे हैं। वहीं, समिति के सचिव का कहना है कि किसानों के आरोप गलत हैं। सभी किसानों को डीएपी का वितरण किया गया है। इधर, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह ने प्रशासन से किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खाद न मिलने से गेहूं आदि की फसलों की बुआई के लिए किसानों के सामने परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें