ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पीड़ित किसानों के हक में शेष 4 प्रतिशत प्लॉट की मांग को लेकर 44 गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को गांव खैरपुर से शुरू होकर पाली गांव में किसान नेता पहुंचे। किसान घर-घर जाकर पीड़ित किसानों से संवाद कर रहे हैं। उन्हें उनके अधिकार के प्रति जागरूक कर रहे है। साथ ही अपने हक की लड़ाई के लिए एक जुट होने का आह्वान कर रहे है। आंदोलन के तहत 2 सितंबर को होने वाले पैदल मार्च में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।