यमुना सिटी। जेवर के दयानतपुर गांव में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की अपील की है। किसान करीब 104 दिनों से यमुना एक्सप्रेसवे के हाईवे का 7 प्रतिशत आवासीय प्लॉट की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले धरना पर बैठे किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर राकेश कुमार, वीरपाल, नेकराम और चरन सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ब्यूरो