नोएडा (संवाद)। सेक्टर-70 स्थित द्रोणाचार्य क्रिकेट मैदान में चैलेंजर्स क्रिकेट लीग टी 20 का लीग मैच खेला गया। इसमें दिल्ली डेयरडेविल्स ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। जवाब में द इलेवन पैंथर्स की टीम 16.3 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट हो गई और दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने मैच में 67 से जीत दर्ज की। 43 रन और तीन विकेट गिराकर अंकित मैन ऑफ द मैच बने।