फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धरना समाप्त करने के लिए किसानों को धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहे किसानों के बेमियादी धरने को समाप्त करने के लिए बृहस्पतिवार रात हथियारबंद लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

किसानों ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि धरनास्थल पर पांच अज्ञात लोग गाड़ी से आए जो हाथों में पिस्टल, काले मास्क लगाए हुए थे। आरोप है कि उन्होंने धरनास्थल पर मौजूद किसान राजकुमार, सतवीर सिंह, बौना उर्फ सोनू को धमकी देते हुए कहा कि ठेकेदार ने भेजा है और दो दिन के भीतर धरना समाप्त करने को कहा, अन्यथा वे अपने तरीके से धरना समाप्त करा देंगे। प्रार्थना पत्र के अनुसार, आंदोलनरत किसानों कुशलपाल सिंह, रवि सिंह, ओमवीर सिंह, भगवान सिंह, नेपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, सुधीर पाल सिंह उर्फ बंटू , सत्यवीर सिंह आदि ने थाना प्रभारी से उक्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने व धरनास्थल की उचित सुरक्षा व्यवस्था कराई जाने की मांग की है। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें