फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक क्लिक पर प्राधिकरण को जमीन बेच सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्लिक पर प्राधिकरण को जमीन बेच सकेंगे किसान
विज्ञापन

नोएडा। किसान अब एक क्लिक पर नोएडा प्राधिकरण को जमीन बेच सकेंगे। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण सॉफ्टवेयर तैयार करेगा। जिसके बाद जमीन खरीद की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। इसका एक लिंक प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी दिया जाएगा। लिंक के माध्यम से किसान अपनी जमीन बेचने के लिए प्राधिकरण का दरवाजा खटखटा सकेंगे। ऐसे में उनका कीमती समय बचेगा। बिचौलियों से भी पीछा छूटेगा। प्राधिकरण के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए प्राधिकरण एक सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। एजेंसी का चयन कर लिया गया है। जो कि सॉफ्टवेयर को तैयार करने के बाद इसका एक लिंक वेबसाइट पर दिया जाएगा।
यह होगी प्रक्रिया
किसान को नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक फार्म मिलेगा, जिसमें संपत्ति का पूरा ब्योरा भरना होगा। साथ ही नाम, पता, बैंक डिटेल, खसरा, खतौनी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

तैयारी होगी फाइल
यहां से ऑफिस का काम शुरू हो जाएगा। किसान का ब्योरा निकालकर उसकी एक फाइल बनेगी। नियोजन विभाग से जांच पड़ताल कराएगा कि जमीन लेने लायक है या नहीं। वहीं, वर्क सर्किल से भी पता कराया जाएगा कि उसे कितनी जमीन की जरूरत है। सब कुछ ठीक रहा तो इस खरीद प्रक्रिया को सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए सीईओ के पास भेजा जाएगा। सीईओ की स्वीकृति मिलने के बाद अखबार में विज्ञापन देकर लोगों से आपत्तियां मांगी जाएगी। अगर किसी को आपत्ति है या कोई और मामला है तो 15 दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकता है।
अकाउंट विभाग कराएगा गणना
अगर कोई आपत्ति नहीं आती है तो प्राधिकरण जमीन का वर्तमान दर के माध्यम से अकाउंट विभाग से धनराशि की गणना कराएगा और चेक बना दिया जाएगा। रजिस्ट्री होगी और वर्क सर्किल जमीन पर कब्जा लेगा। किसान को कुल धनराशि का चेक सौंप दिया जाएगा।
किसान को पल-पल की मिलेगी जानकारी
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसान को हर प्रक्रिया की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी। अगर वह चाहे तो ट्रैकिंग सिस्टम से पता लगा सकेेगा कि उसकी जमीन खरीद की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है। यही नहीं किसान चाहे तो लॉग इन कर पूरी प्रक्रिया को अलग से भी देख सकता है।
सभी कार्यों के लिए तय होगा समय
ऑफलाइन कार्यों के लिए भी एक समय तय किया जाएगी। पल-पल की जानकारी सॉफ्टवेयर में अपलोड होती जाएगी। ऐसा नहीं है कि किसी टेबल पर जाकर फाइल रख दी जाए और वहीं पड़ी रहे। तय समय में हर विभाग को काम करना होगा।
लैंड बैंक विकसित करने की कवायद
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण की ओर से लैंड बैंक विकसित करने की कवायद चल रही है। प्राधिकरण के अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को आपसी सहमति से जमीन बेचने के लिए तैयार कर रहे हैं। इसका मकसद नोएडा के विकास के लिए जमीनों का अधिग्रहण है, जिससे न्यू नोएडा सहित लैंड पूलिंग नीति के लिए जमीनें जुटाना शामिल है।
विज्ञापन

किसानों को एक क्लिक पर जमीन बेचने का मौका दिया जाएगा। जमीनों को प्राधिकरण खरीदेगा। सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। लिंक प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अगले माह इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्राधिकरण किसानों से जमीन खरीदने का काम शुरू कर देगा।
रितु माहेश्वरी, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें