फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदर्शन की घोषणा करते ही किसान नेता नजरबंद

Sun, 14 May 2023 10:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी मामलों के निस्तारण करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्राधिकरण पर 15 मई को होगा प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आबादी के मामलों के निस्तारण करने समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 15 मई को प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान करने वाले जय जवान जय किसान के नेता सुनील फौजी को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है। वहीं, धरने पर बैठे किसानों ने रोष जताते हुए कहा है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। किसानों ने कहा कि किसी भी हालत में प्राधिकरण की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि किसानों की अपने मुद्दों को लेकर जागरूकता को देखकर पुलिस और प्राधिकरण घबरा गए हैं। इसी घबराहट में सुनील फौजी को घर पर नजरबंद किया गया है। अब यह आंदोलन पुलिस का तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने के बावजूद भी तेजी से आगे बढ़ेगा। देश के किसान बहादुर हैं और हक को अच्छी तरह समझते हैं। सूबेदार ब्रह्मपाल ने कहा कि हम सब किसान एकजुट हैं। सुनील फौजी को तुरंत रिहा किया जाए। यदि पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो आंदोलन और आगे बढ़ेगा किसान सभा के संयोजक वीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र के लाखों प्रभावित किसान प्राधिकरण की धोखाधड़ी और वादाखिलाफी से आक्रोशित हैं। धरने को यतेंद्र, अजय पाल भाटी, नरेंद्र भाटी, सुशील, राजीव नागर, गवरी मुखिया, धीरज भाटी, तेजपाल प्रधान, सूबेदार ब्रह्मपाल, महेंद्र सिंह सैनी ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें