फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला किसान नेता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-118 स्थित अजनारा अंब्रोशिया सोसाइटी की निर्माणाधीन इमारत के पास किसान नेता व दादरी तहसील के उपाध्यक्ष मनवीर उर्फ अजय यादव (30) का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद सैकड़ों किसान जमा हो गए और बिल्डर पर हत्या का आरोप लगाकर सेक्टर-113 थाने का घेराव कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तो किसान शांत हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष राजेश उपाध्याय का आरोप है कि पतवाड़ी गांव निवासी मनवीर की अजनारा अंब्रोशिया सोसाइटी में कई साल से सिक्योरिटी एजेंसी चल रही थी। दो साल से बिल्डर बकाया सात से आठ लाख रुपये का भुगतान नहीं कर रहा था। इससे वे तनाव में थे। वह उधार लेकर गार्ड को वेतन बांट रहे थे। बीते माह किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कंपनी के सेक्टर-63 दफ्तर पर प्रबंधन से मिलकर ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद बिल्डर ने 15 दिन में पैसे देने का वादा किया। तय अवधि में पैसे नहीं मिलने पर सेक्टर-63 थाने में कंपनी से पैसे दिलाने की तहरीर भी दी गई। इस बीच शुक्रवार शाम को मनवीर गायब हो गए। कई जगह तलाश करने के बाद उनका शव फंदे पर लटका मिला। पैसे के विवाद में मनवीर की हत्या की गई है।
मनवीर शनिवार सुबह सोसाइटी में आए थे। इसके बाद उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जो भी रिपोर्ट आएगी उस आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें